संदेश

अप्रैल, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इस शख्स ने शादी करने के लिऐ सफर साइकिल से तय किया! जाने कितने किलोमीटर चलाई साइकिल

चित्र
कोरोनावायरस के कारण पूरा देश ठप्प पड़ा हुआ है। जो जहाँ पर है वहीं फंस गया है। लॉकडाउन के कारण कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई दिलचस्प किस्से भी सुनने को मिल रहे हैं। अभी अभी एक शख्स के बारे में सुनने को मिला है कि उसने शादी करने के लिए 1000 कि.मी. का सफर साइकिल से तय करने का निर्णेय लिया। लेकिन मंज़िल पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उसको पकड़ कर क्वारंटाइन सेन्टर में भेज दिया। महराजगंज ज़िले के पिपरा रसूलपुर गाँव में रहने वाले इस शख्स का नाम सोनू कुमार चौहान है। सोनू पंजाब के लुधियाना में टाइल्स बनाने का काम करता है। लॉकडाउन हो जानें के बाद उसका काम बंद हो गया। काफी इंतज़ार करने के बाद भी जब लॉकडाउन नहीं खुला तो सोनू को परिवार की चिंता होने लगी। सोनू की शादी पहले से तय थी। उसकी शादी की तारीख भी पास आ रही थी। आखिरकार सोनू ने अपने 3 दोस्तों के साथ साइकिल से अपने गाँव जानें का निर्णेय किया। सोनू का गाँव 1000 कि.मी. दूर था। 6 दिन लगातार सफर करने के बाद सोनू ने 850 कि.मी. की दूरी तय कर ली। लेकिन उसके नसीब में शादी करना नहीं लिखा था। 850 कि.मी. की दूरी तय करने के बाद उत्तर प्रदेश...

चीन की एक महिला डॉक्टर ने खोली चीन की पोल...........

चित्र
वुहान की सांस संबंधी डॉक्टर झांग ने पुरानी बात करते हुए कहा कि 26 दिसंबर को आसपास के क्षेत्र से एक बुजुर्ग दंपत्ति हुबई प्राविंशियल हॉस्पिटल ऑफ इंटीग्रेटेड चाइनीज एवं वेस्टर्न मेडिसीन पहुंचा था. महिला की जांच हुई और यह रोगाणु सामने आया और मानव जाति के लिए एक चुनौती बन गया. इसे इस बीमारी की खोज के समय पर चीन का पहला आधिकारिक बयान बताया जा रहा है. इस वायरस के सामने आने के बाद कोविड-19 के पहले मामले के बारे में दुनिया में बड़ी दिलचस्पी है जिससे यह पता चल सकता है कि कैसे यह सामने आया. माना जाता है कि यह वायरस जानवर से इंसान में आया और फिर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता चला गया वर्ष 2003 में फैली सार्स महामारी के दौरान वुहान में मेडिकल विशेषज्ञ के रूप में संदिग्ध मरीजों की जांच कर चुकीं झांग का वह अनुभव इस मौके पर काम आया और उन्हें महामारी के संकेत का आभास हुआ. उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ति के सीटी स्कैन देखने के बाद उनके बेटे को बुलाया और उसे भी सीटी स्कैन कराने को कहा तब झांग ने अस्पताल को एक रिपोर्ट सौंपी और उसे जिला स्तरीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र को सौंपा गया....

**राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक मौत का अकड़ा...................**

चित्र
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1707 हो गई. शहर में पिछले 24 घंटे में 67 नए मामलों की पुष्टि हुई है और चार लोगों की मौत हुई है. अब तक 42 लोगों की मौत हुई है और 72 मरीज ठीक हुए हैं. दिल्ली में कोरोना का पता लगाने के लिए अब तक 21,409 किए गए हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देखें तो कोरोना वायरस से अब तक कुल 13,835 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 452 लोगों की जान जा चुकी है. मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के 11,616 मरीज इलाजरत हैं जबकि 1,766 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वहीं, एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया. कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. dekhte hai aage kya hota hai