इस शख्स ने शादी करने के लिऐ सफर साइकिल से तय किया! जाने कितने किलोमीटर चलाई साइकिल

कोरोनावायरस के कारण पूरा देश ठप्प पड़ा हुआ है। जो जहाँ पर है वहीं फंस गया है। लॉकडाउन के कारण कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई दिलचस्प किस्से भी सुनने को मिल रहे हैं। अभी अभी एक शख्स के बारे में सुनने को मिला है कि उसने शादी करने के लिए 1000 कि.मी. का सफर साइकिल से तय करने का निर्णेय लिया। लेकिन मंज़िल पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उसको पकड़ कर क्वारंटाइन सेन्टर में भेज दिया।

महराजगंज ज़िले के पिपरा रसूलपुर गाँव में रहने वाले इस शख्स का नाम सोनू कुमार चौहान है। सोनू पंजाब के लुधियाना में टाइल्स बनाने का काम करता है। लॉकडाउन हो जानें के बाद उसका काम बंद हो गया। काफी इंतज़ार करने के बाद भी जब लॉकडाउन नहीं खुला तो सोनू को परिवार की चिंता होने लगी। सोनू की शादी पहले से तय थी। उसकी शादी की तारीख भी पास आ रही थी। आखिरकार सोनू ने अपने 3 दोस्तों के साथ साइकिल से अपने गाँव जानें का निर्णेय किया।
सोनू का गाँव 1000 कि.मी. दूर था। 6 दिन लगातार सफर करने के बाद सोनू ने 850 कि.मी. की दूरी तय कर ली। लेकिन उसके नसीब में शादी करना नहीं लिखा था। 850 कि.मी. की दूरी तय करने के बाद उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पुलिस ने सोनू और उसके दोस्तों को पकड़ कर क्वारंटाइन सेन्टर में डाल दिया। सोनू ने पुलिस को बहुत समझाया और अपनी शादी के बारे में बताया लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। सोनू अब लॉकडाउन खुलने तक क्वारंटाइन सेन्टर में ही रहेगा। शायद ये शादी उसके नसीब में नहीं थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यहां महिलाएं साड़ी तो पहनती हैं लेकिन ब्लाउज कभी नहीं पहनती, अगर गलती से कोई महिला ब्लाउज पहन भी ले तो बड़ी सजा होती है।

आईएएस या आईपीएस मे से सबसे ज्यादा ताकतवर कौन है, जानिए दोनों के बीच में कितना अंतर होता हे।

पूजा को देखते ही उन पर फ़िदा हो गए थे मोहम्मद कैफ, सबसे छुपाकर कर लिथी दोनों ने शादी।।