चमत्कारी शीतला माता मन्दिर ,जानें आखिर क्यों लाखो टन पानी से भी नही भरता शीतला माता का घड़ा
भारत में हर जगह एक अलग मंदिर उनकी मान्यता और उससे जुड़े अद्भूत रहस्य है. जिसको जानने की जिज्ञासा हर इंसान में है लेकिन उनसे जुड़े रहस्य कुछ ऐसे है कि उनके बारे में वैज्ञानिक तक पता नहीं लगा पाते.
मगर आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के घड़े के बारे जानकारी देने जा रहे है जो कभी पानी से भरता नहीं और ये आज से नहीं बल्कि सैकड़ों सालों से चला आ रहा है.

इस घड़े के बारे में एक प्राचीन मान्यता है कि इसमें कितना भी पानी भरा जाए, यह कभी नहीं भरता है. ऐसा माना जाता है कि इस घड़े में डाले जाने वाले पानी को राक्षस पी जाता है.
हैरानी की बात यह है कि आज भी वैज्ञानिक इसके बारे में कोई पता नहीं लगा पाए है कि ऐसा क्यों और कैसे होता है. ऐसा पिछले 800 सालों से लगातार किया जा रहा है. मंदिर का यह चमत्कारी घड़ा आधा फीट गहरा और आधा फीट चौड़ा है.

इस चमत्कारी घड़े के दर्शन के लिए इसे साल में दो बार भक्तों के सामने लाया जाता है। यह घड़ा एक पत्थर से ढंका हुआ है। जिसे भी साल में सिर्फ दो बार शीतला सप्तमी और ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को ही हटाया जाता है।
इन दो दिनों में माता के भक्त कलश भर-भर कर हजारों लीटर पानी इसमें डालते हैं। भक्तों का मानना है कि इस चमत्कारी घड़े में अब तक कई लाख लीटर पानी डाला जा चुका है, लेकिन घड़ा है कि भरने का नाम ही नहीं ले रहा है।
शीतला माता के मंदिर में मौजूद इस घड़े की चौड़ाई महज आधा फुट है और लगभग इतना ही गहरा भी है। घड़े में पानी न भरने को कोई माता का चमत्कार बताता है तो कोई इस मान्यता पर विश्वास करता है कि इस घड़े के पानी को राक्षस पी जाता है।

उस राक्षस से मुक्ति के लिए यहां के ग्रामीणों ने मां शीतला की पूजा साधना की। जिससे प्रसन्न होकर माता शीतला ने एक ब्राह्मण के स्वप्न में आकर कहा कि जब उसकी बेटी की शादी होगी, तब वह उस राक्षस का संहार करेंगी।

इसलिए केवल साल में दो बार माता के भक्तों हाथों से उसे पानी पिलाया जाए। जिस पर मां शीतला ने उसकी इस इच्छा को पूरा करने का वचन दिया। कहते हैं कि तभी से इस घड़े में साल में दो बार पानी भरने की परंपरा चली आ रही है।.
इस मंदिर में माता के आशीर्वाद से एक और चमत्कार होता है। मंदिर का पुजारी जब माता के चरणों में दूध लगाकर भोग चढ़ाता है, तो यह घड़ा आश्चर्यजनक तरीके से पूरा भर जाता है। मंदिर में मौजूद चमत्कारी घड़े का रहस्य जानने के लिए कई वैज्ञानिक इस पर शोध कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें इसके पीछे का कारण नहीं मिल पाया है।
The post चमत्कारी शीतला माता मन्दिर ,जानें आखिर क्यों लाखो टन पानी से भी नही भरता शीतला माता का घड़ा appeared first on Daily News.
source https://news98daily.com/mysterious-of-sheetla-mata-temple-rajasthan/
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें